Imam Shadiq As: seandainya Zaman itu aku alami maka seluruh hari dalam hidupku akan berkhidmat kepadanya (Imam Mahdi As
आसमानो तक पहुँच

आसमानो तक पहुँच

अहलेबैत अलैहेमुस्सलाम की हुकूमत का बनना, और इमाम--ज़माना अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ की महान शक्ति का ज़हूर, ना सिर्फ़ दुनिया के तमाम नेक लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है बल्कि उस बा बरकत दिन के बारे में बात करने से भी दिलों में उस दिन को देखने का शौक़ पैदा होता है कि जल्द से जल्द वह बा बरकत ज़माना आ जाए। ज़हूर के बा बरकत ज़माने में एक यह भी है कि ज़हूर के ज़माने में लोग आसमान तक पहुँच जाएँगे और अंतरिक्ष में यात्रा करेंगे और सब ग्रहों पर सैर करेंगे। आसमानो में उड़ना, ग्रहों पर सैर करना और कहकशाओं पर घूमना इंसान की पुरानी इच्छा है।

जैसा कि हम जानते हैं कि हमारी दुनिया और फ़रिश्तों की दुनिया अलग है। मगर ज़हूर के बा बरकत ज़माने में इसांन वहाँ भी आसानी से पहुँच सकेगा और वहाँ की भी सैर कर सकेगा। वह लोग ख़ुश नसीब हैं कि जो ज़हूर के बा बरकत ज़माने को देख सकेंगे और उस ज़माने की नेमतों से लाभ उठा सकेंगे। और उस बा बरकत ज़माने में जीवन गुज़ारेंगे। और इस अंधेरी दुनिया से पुर नूर दुनिया तक पहुँच जाएँगे।

 

 

    Mengunjungi : 2916
    Pengunjung hari ini : 87968
    Total Pengunjung : 239476
    Total Pengunjung : 166042830
    Total Pengunjung : 122516922